फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कदौरा सीएचसी में नारेबाजी करते एंबुलेंस कर्मचारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई/ कदौरा। 108,102 व एलएस कर्मचारियों ने प्रांतीय अपील पर रविवार को जिला अस्पताल व सीएचसी में जिला मुख्यालय व सीएचसी पर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मांगों को लेकर नारेबाजी की। वहीं कदौरा में सात सूत्री मांगों को लेकर सीएचसी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बताते चलें कि पिछले कई दिनों से ठेका प्रथा, कोरोना काल में मृत हुए कर्मचारियों पर मुआवजे सहित अन्य मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इसी क्रम में धरने सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि कर्मचारियों ने आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है। जब तक मांगों पूरी नहीं होती तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। जिला हेल्प डेस्क प्रभारी अंजू वर्मा ने कहा कि प्रदर्शन संगठन स्तर पर तय हुआ है। सभी कर्मचारी सोमवार को चक्का जाम करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक संगठन की मांगों को माना नहीं जाता, तब तक कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं कदौरा में प्रशांत यादव की अगुवाई में सीएचसी परिसर में एंबुलेंस कर्मचारी, ईएमटी संजय यादव, गुलाब पटेल, अनुज कुमार, राजाराम व नरेश कुमार आदि ने काम बंद कर परिसर के गेट पर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने सात सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें