कदौरा। सदर तालाब की सफाई कार्यो की स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार को डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी रवि कुमार ने तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को देख कर अधिशासी अधिकारी को जल्द सुंदरीकरण का कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि तालाब के सुंदरीकरण से नगर के लोगों को लाभ के साथ नगर पंचायत की आय में इजाफ ा होगा। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तालाब में भरे पानी को निकलवाने के लिए पंपसेट लगवा दिए हैं। पानी निकलने के बाद तालाब की खुदाई होगी। जल्द सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।
इस दौरान एसपी रवि कुमार, एसडीएम केके सिंह, चेयरमैन मो0 जमीर आलम, सीओ बी के श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं समाधान दिवस से लौटते समय डीएम प्रियंका निरंजन ने हाईवे पर निर्माणाधीन रानी लक्ष्मीबाई पार्क का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने अफ सरों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली व आवश्यक निर्देश दिए। अवर अभियंता ने डीएम को बताया कि पार्क में जल व्यवस्था के लिए सोलर सिस्टम भी लगाया जा रहा है, इसके लिए बोरिंग भी करा दी गई है। जिससे बिना लाइट के लोगों का 24 घंटे ताजा जल मिलेगा। इस दौरान एसपी रवि कुमार, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार एसडीएम के के सिंह, अवर अभियंता ब्रजेन्द्र कयमार, निर्माण लिपिक शिशुपाल यादव मौजूद रहे।