फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्षा ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मां के सीने में दर्द उठने पर उसे रात में ही जिला अस्पताल दिखाने ले जा रहे पेंटर की बाइक में ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौत हो गई। मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हेलमेट न लगाए होने की वजह से महेंद्र के सिर में चोट लग गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बोहदपुरा निवासी महेंद्र कुमार (35) पेंटरी का काम करके अपने घर का पोषण करता था। शुक्रवार की रात 11 बजे मां धनवंती (50) वर्ष के सीने में दर्द उठा तो वह मां को बाइक से लेकर जिला अस्पताल के लिए निकला। रास्ते में आंबेडकर चौराहे के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे सड़क पर जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने की वजह से महेंद्र के सिर में चोट लग गई। राहगीरों ने दोनों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
--------
काश बेटा अस्पताल न जाता तो जिंदा होता...
हादसे के बाद अस्पताल में मां धनवंती बेटे से लिपट-लिपटकर यही कहकर रो रही थी कि मां के जरा से दर्द में परेशान हो जाता था। शुक्रवार को काश दर्द की वजह से जिला अस्पताल में दिखाने के लिए न निकलता तो शायद आज मेरा लाल जीवित होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें