फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संविदा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर शुरू किया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मानदेय न मिलने से भूख की कगार पर पहुंचे विद्युत विभाग के संविदा व आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान विद्युत कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार प्रजापति और मीडिया प्रभारी आशीष पाठक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारी कालपी रोड स्थित ऊर्जा भवन पहुंचे गए। जहां उन्होंने तीन माह से वेतन न दिए जाने के विरोध में हड़ताल शुरू कर दी। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मानदेय दिलाने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि जनवरी, फरवरी और मार्च माह का मानदेय नहीं दिया गया है। जिस कारण सभी कर्मचारी भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। कर्मचारियों ने बताया कि 16 मार्च को उच्च अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया था। इसके बाद 8 अप्रैल को डीएम को ज्ञापन दिया था। हड़ताल शुरू होने से जनपद में विद्युत व्यवस्था चरमरा सकती है। हड़ताल के दौरान उपाध्यक्ष पवन पटेल, सुरेंद्र कुशवाहा, वीरसिंह यादव, गिरजेश विश्वकर्मा, विष्णु प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें