फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड दरोगा की बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। डकोर थाना के उरई राठ मार्ग स्थित एक्सप्रेसवे के पास अनियंत्रित ट्रक ने रिटायर्ड दरोगा की बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देने के बाद टक्कर मारने वाले ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल दारोगा को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा निवासी पुलिस विभाग से रिटायर दरोगा हरिराम पाल (61) किसी काम से रविवार की दोपहर बाइक से हमीरपुर जा रहे थे। जब उनकी बाइक डकोर कोतवाली क्षेत्र के उरई राठ मार्ग स्थित एक्सप्रेसवे के पास पहुंची तो सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह बाइक समेत उछलकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद राहगीरों ने घटना को देख ट्रक चालक को पकड़ लिया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज कानपुर के लिए रेफर किया। पर रास्ते में ही हरिराम की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हरिराम पिछले वर्ष ही पुलिस विभाग से दरोगा पद से रिटायर्ड हुए थे। पत्नी लल्लाबेटी, पुत्र देवेंद्र, ज्ञानेश, राघवेंद्र पुत्री रश्मि का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें