फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बाकी दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सहाव गांव के रविंद्र के घर गांव के अनिरुद्ध, पप्पू, दीपक और सोंटू ने 18 मार्च को धावा बोल दिया था। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए रविंद्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। तब से रविंद्र का कानपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में रविंद्र की पत्नी रोशनी ने चारों के खिलाफ हत्या का प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी अनिरुद्ध उर्फ अन्नू व राघवेंद्र सिंह उर्फ सोंटू को गांव के बाहर बने यात्री प्रतीक्षालय के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें