फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस लाभार्थियों को खादी ग्रामोद्योग विभाग ने दिए विद्युत चालित चाक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। औद्योगिक आस्थान में चले 10 दिवसीय कुंभकार प्रशिक्षण के बाद रविवार को सभी 20 पात्र प्रशिक्षुओं को खादी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से विद्युत चालित चाक का निशुल्क वितरण किया गया। लखनऊ से आए खादी और ग्रामोद्योग के निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थी अपना रोजगार खड़ा करके आमदनी तीन गुना तक बढ़ा सकेंगे। योजना का लाभ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग उठा सकते हैं।
विज्ञापन

ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत कुंभकार सशक्तिकरण के लिए विद्युत चालित चाक प्रशिक्षण औद्योगिक आस्थान में दिया गया। रविवार को खादी और ग्रामोद्योग आयोग के निदेशक राजेश कुमार ने चाक वितरित किए। दो समूह गंगा स्वयं सहायता समूह व गोमती स्वयं सहायता समूह के दो ग्रुप बनाए गए। जिन्हें लखनऊ से आए ट्रेनर कुलदीप कुमार ने प्रशिक्षण दिया। जिन लोगों को विद्युत चालित चाक निशुल्क दिए गए उनमें आठ बीपीएल कार्डधारक व 12 पात्र गृहस्थी कार्डधारक शामिल हैं।
दोनों समूहों को एक-एक विलेजर मशीन मिट्टी तैयार करने के लिए भी निशुल्क दी गई है। नरेश पटेल ने आभार जताया। इस दौरान आरपी विश्वकर्मा, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे। विभाग द्वारा जिन पात्रों को विद्युत चालित चाक निशुल्क प्रदान किए गए उनमें गोमती समूह के जितेंद्र प्रजापति कोंच, उमादेवी कोंच, भूपेंद्र कोंच, जगदीश निनावली जागीर, राजूप्रसाद निनावली जागीर, हरनारायण निनावली जागीर, मूलचंद्र सलैया बुजुर्ग, अमर सिंह बरहल, गुड्डी देवी बुढेरा, मुलू तूमरा तथा गंगा समूह के शशिकांत कोंच, मंगल सिंह कोंच, आरती कोंच, ऊषा देवी एट, दीपू एट, मोनू बमरौली स्टेट, लेखपाल सिंह खरूसा, मुनीष खरूसा, चमड़ा वाली जगनपुरा, अनिल कुमार सिवनी खुर्द शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें