जहटोली में वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन में बैठे लोग
- फोटो : ORAI
सिरसा कलार। परिषदीय विद्यालय में आयोजित कोरोना टीकाकरण अभियान में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से ही ग्रामीण टीका लगवाने के लिए लाइन में बैठ गए थे। कैंप में कोरोना की पहली और दूसरी डोज लगाई गई। कुल 120 लोगों ने टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था और सभी को टीका लगाया भी गया।
डॉ. आशीष सिंह, डॉ. अनिल ने ग्रामीणों को बताया कि टीका ही कोरोना से बचाव का सही उपाय है। टीका लगवाने से किसी को किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है। कैंप में एएनएम आशा कठेरिया, आशा कृष्णा देवी आदि मौजूद रहे। (संवाद)