फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणिमा के जज्बे पर हॉलीवुड भी फिदा

Sun, 26 May 2013 05:31 PM IST
अंबेडकरनगर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कृत्रिम पैर के सहारे एवरेस्ट फतह करने वाली जिले की लाडली अरुणिमा सिन्हा का डंका सिर्फ भारत में ही नहीं, सात समुंदर पार भी बज रहा है।
विज्ञापन


कैलिफोर्निया के एक फिल्म निर्माता ने निशक्त अरुणिमा के जीवन पर हॉलीवुड में फिल्म बनाने का प्रस्ताव दिया है।

अरुणिमा के जीजा ओमप्रकाश ने बताया कि प्रसिद्ध फिल्म निर्माता कैलिफोर्निया के कैरीजोन ने उनसे संपर्क साधा है। कहा कि वह अरुणिमा के जीवन पर फिल्म बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन


वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से पहले चरण की वार्ता के बाद उन्होंने अरुणिमा व ओमप्रकाश को कैलिफोर्निया आमंत्रित भी किया है। इसके लिए बड़ी रकम दी जाएगी।
विज्ञापन


अरुणिमा ने 21 मई को एवरेस्ट की चोटी फतह किया था। 27 मई को उस लूकला स्थान पर पहुंच जाएंगी, जहां से उन्होंने एवरेस्ट की चढ़ाई शुरू की थी।

एक पैर से निशक्त तथा दूसरे पैर में लोहे की रॉड पड़े होने से अरुणिमा को लौटने में थोड़ी मुश्किल हो रही है।

अरुणिमा 30 मई को रांची में देश की पहली महिला एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल से मिलेंगी। 2 जून को उनका लखनऊ में रहने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें