फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद से ही मिल सकता है स्वस्थ तन और मन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कस्बे के वासुदेव विद्या मंदिर के पास स्थित परशुराम कॉलोनी में सोमवार को विनर इंडिया द्वारा साईं वेलनेस सेंटर पर आयुर्वेद के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ चेयरमैन रविकांत अग्रवाल और सीएमडी ज्योति सिंह ने फीता काटकर किया। चेयरमैन ने कहा कि वर्तमान में आयुर्वेद ही मनुष्य को स्वस्थ्य तन और स्वस्थ्य मन प्रदान कर सकता है। हमारे खुशहाल स्वास्थ्य का राज आयुर्वेद में ही छुपा हुआ है। आयुर्वेद भारत की देन है, लेकिन लोग आयुर्वेद को काफी हद तक भूलते जा रहे हैं। सीएमडी ज्योति सिंह ने कहा कि विनर इंडिया ने आयुर्वेद को पुन: जन जन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। सुनील गौतम, एमडी अरुण चौधरी, मार्केटिंग डायरेक्टर अनूप चौधरी, उमेश पचौरी, योगेश पाराशर, मनवीर सिंह, सुरेश चंद्र, दीपक, राकेश, पंकज, उदयवीर, सुशील, मनोज, महिपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें