संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले की ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए जिले की 204 ग्राम पंचायतों में बने यूथ क्लब के माध्यम से ग्रामीण इलाकों के खिलाड़ियों को किट उपलब्ध कराई गई। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल को किट शासन की ओर से प्राप्त करा दी गई है। इन किटों का वितरण माह सितंबर में किया जाएगा।
शासन स्तर से ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए समय समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर ग्राम पंचायतों में खेल सामग्री का वितरण किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में यूथ क्लब के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को निखारने का काम किया जा रहा है। अब जिले की 204 ग्राम पंचायतों में बने यूथ क्लबों को खेल सामग्री की किट वितरित की जाएगी। शासन के निर्देशों के क्रम में 104 महिला खिलाड़ियों व 100 युवाओं को किट का वितरण किया जाएगा। इस किट में 15 खेल के सामान रखे गए हैं। किट में वॉलीबॉल, नेट, गेंद, बल्ला आदि सामान है।
- जिले की 204 ग्राम पंचातयों में यूथ क्लब को खेल सामग्री की किट वितरित की जाएगी। सितंबर में यह वितरण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया जा रहा है।
जय पाल सिंह, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी, हाथरस।