फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना रिटर्न: हाथरस में डेढ़ माह बाद तीन मामले मिलने से खलबली, एक गर्भवती महिला भी शामिल

Wed, 25 Aug 2021 11:11 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस

सार

हाथरस जिला 13 जुलाई को कोरोना मुक्त हो गया था। इससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन डेढ़ माह बाद अब कोरोना के तीन नये मामले सामने आए हैं। रक्षाबंधन के त्योहार पर काफी लोगों ने आवागमन किया। अब इन तीन केस मिलने की मुख्य वजह यही मानी जा रही है। 
विज्ञापन
कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिले में कोरोना का कहर फिर शुरू हो गया है। कोरोना मुक्त हो चुके जिले में अब तीन नये संक्रमित मिलने से खलबली मच गई है। डेढ़ माह बाद कोरोना के तीन मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गई है। इन तीनों को होम आइसोलेट किया गया है। इसे तीसरी लहर की आशंका से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


हाथरस जिला 13 जुलाई को कोरोना मुक्त हो गया था। इससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन डेढ़ माह बाद अब कोरोना के तीन नये मामले सामने आए हैं। रक्षाबंधन के त्योहार पर काफी लोगों ने आवागमन किया। अब इन तीन केस मिलने की मुख्य वजह यही मानी जा रही है। 

मुरसान के एक गांव निवासी 35 वर्षीय एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। सादाबाद की 23 वर्षीय एक गर्भवती महिला भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। वहीं जांच में सासनी का 38 वर्षीय युवक भी कोरोना संक्रमित मिला है। वह नोएडा से लौटकर आया था और कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए सीएचसी सासनी पर आया था। वहां उसे बुखार आ रहा था। उसकी जब जांच की गई तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इन तीनों को होम आइसोलेट किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी का कहना है कि इन तीनों के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। इन्हें फिलहाल होम आइसोलेट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें