संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ बीएसए ऋचा गुप्ता से मिले। मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। मांग की गई कि नवनियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराकर वेतन भुगतान की कार्रवाई कराई जाए।
दूसरे जनपदों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं को वेतन दिलाने, शिक्षिकाओं के लंबित सीसीएल स्वीकृत करने की मांग की। इस मौके पर योगेंद्र शर्मा, गोविंद रावत, शशि कुलश्रेष्ठ, प्रभाकर शर्मा, कौशल यादव, कन्हैयालाल शर्मा, रवेंद्र शर्मा, रविन दीक्षित, कृष्णकांत कौशिक गौरव पचौरी, जितेंद्र शर्मा, सुमन आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जिलाध्यक्ष रविकांत मिश्र के नेतृत्व में कई मुद्दों को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का पद संभाल रहीं डाइट प्राचार्य डॉ ऋचा गुप्ता को ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर जिला महामंत्री डॉ. संजय गौतम, मीडिया प्रभारी संजय कुमार शर्मा, जिला प्रचार मंत्री धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय, सह-मीडिया प्रभारी आशुतोष अग्निहोत्री, ब्लॉक अध्यक्ष विमल शर्मा, अजय शर्मा, प्रसून कुलश्रेष्ठ, चंद्र प्रकाश शर्मा, प्रमोद कुमार, भगवती प्रसाद तथा विवेक शर्मा आदि शामिल थे।