फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: समाजवादी पार्टी की रैली में शामिल सपा नेता साइकिल से गिरे, जीटी रोड पर दर्दनाक मौत

Thu, 05 Aug 2021 02:47 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस

सार

गंभीर हालत में उन्हें चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में पप्पू बघेल की मौत के बाद शोक की लहर दौड़ गई और सपाइयों ने साइकिल रैली स्थगित कर दी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सिकंदराराऊ में समाजवादी पार्टी की साइकिल रैली में शामिल सपा नेता ओम प्रकाश उर्फ पप्पू बघेल की जीटी रोड पर साइकिल से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। अन्य सपाइयों के साथ वे सिकंदराराऊ कस्बे की ओर आ रहे थे। रेलवे फाटक से पहले वह साइकिल से गिर गए।

विज्ञापन


गंभीर हालत में उन्हें चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में पप्पू बघेल की मौत के बाद शोक की लहर दौड़ गई और सपाइयों ने साइकिल रैली स्थगित कर दी। 

वहीं, समाजवादी आंदोलन के वरिष्ठ नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर साइकिल यात्रा पर निकलने से पहले पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 के चुनाव में सपा 400 सीटें जीतेगी। जनता भाजपा से नाराज है। भाजपा सरकार ने जनता को धोखा दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा में अपराधियों की भरमार है। वो 'मैनीफेस्टो' नहीं 'मनीफेस्टो' बनाते हैं। उनके लिए राजनीति एक व्यापार है। भाजपा की सरकार ने कोरोना के दौरान लोगों की मदद नहीं की और बड़ी संख्या में मौतें हुई हैं। इसके बाद अखिलेश यादव सपा कार्यालय से साइकिल यात्रा के लिए निकल पड़े। उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम मौजूद है।

बता दें कि आज प्रदेश की हर तहसील पर साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही भाजपा की नीतियों का विरोध जताया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में समय और संसाधनों का दुरुपयोग करके लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई हैं। राजनीति की गरिमा को क्षति पहुंचाने के साथ झूठ और पाखंड के सहारे वैचारिक प्रदूषण फैलाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के कामों को अपना बताकर भाजपा ने जनता को बरगलाने का प्रयास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें