फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से चलती कार में दरिंदगी: विवाहिता को बेहोश कर गाड़ी में किया दुष्कर्म, सड़क किनारे छोड़ा, पति से है बैर

Sat, 27 Aug 2022 10:32 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ (हाथरस)।

सार

पुलिस के मुताबिक, वीडियो में सुनील मौजूद है। अंशुल की संलिप्तता का मामला विवेचना में आएगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल ने बताया कि महिला के पति ने कुछ दिन पूर्व तहरीर देकर अपनी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में कार में लिफ्ट देकर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में महिला ने डेढ़ महीने बाद रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि इन युवकों ने उसे बेहोशी की दवा सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर वीडियो बनाकर 50 हजार रुपयों की मांग की थी। रुपये नहीं देने पर वीडियो वायरल कर दिया। 

विज्ञापन

कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि महिला आठ जुलाई को शाम चार बजे अपनी लड़की को अलीगढ़ से दवा दिलवा कर वापस आ रही थी। रास्ते में उसे कार के साथ अंशुल पुंढीर पुत्र अखिलेश पुंढीर मिला। उसने महिला को कार में बैठा लिया। कुछ देर बाद सुनील कुमार पुत्र सुखवीर भी कार में आकर बैठ गया। दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया।

बेहोश होने के बाद सुनील ने उसके साथ चलती गाड़ी में दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। उसके बाद गाड़ी से उतार कर चले गए। दोनों ने ब्लैकमेल करते हुए 50 हजार रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि वीडियो में सुनील दुष्कर्म करते नजर आ रहा है। अंशुल की संलिप्तता का मामला विवेचना में आएगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल ने बताया कि इस महिला के पति ने कुछ दिन पूर्व तहरीर देकर अपनी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें