स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करती विधानमंडल एवं बाल विकास की महिला टीम।
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
उत्तर प्रदेश विधान मंडल की महिला एवं बाल विकास की संयुक्त टीम ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। टीम ने स्वास्थ्य केंद्र पर व्याप्त कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए इससे बचाव के उपाय सुझाए।
टीम ने परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य केंद्र पर आए मरीजों को कोविड से बचने के लिए फेस मास्क और फेस शील्ड का प्रयोग करने और सैनिटाइजर से दिन में कई बार हाथ साफ करने जैसे उपाय बताने के निर्देश चिकित्साधिकारियों और कर्मियों को दिए।
भविष्य में कोविड से निपटने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। टीम में चेयरमैन सरिता भदौरिया, मंजू स्वोराज, ज्वाइंट सेक्रेटरी यदुवीर सिंह एवं स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।