नवरात्रि में भक्तों की यहां लंबी-लंबी कतार लगती हैं। यहां लोग निजी वाहनों एवं टेंपो, ई रिक्शा एवं अन्य वाहनों से आते हैं । यहां नवरात्रि के दिनों में भारी पुलिस बल तैनात रहता है। जिससे किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो।
पंजाब के श्रद्धालु रणजीत सिंह ने बताया कि मैं पंजाब से मां के दरबार में मन्नत मांगने आया हूं। मैं यहां बरसों से पूजा करने के लिए आता हूं। मां अपने भक्तों की पुकार स्वयं सुनती हैं । मां अपने भक्तों को कभी भी दुखी नहीं होने देती। माता कंकाली के दरबार में हमेशा भक्त खुशहाल रहते हैं।
दुकानदार सावित्री देवी कई सालों से मां के दरबार में दुकान लगाकर प्रसाद उपलब्ध कराती हैं। मां के दरबार में जो भक्त प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगता है, उसकी मन्नत पूरी हो जाती है।
मनीष पंडित ने बताया कि मां के दरबार में 10 साल से लगातार पूजा अर्चना करता आ रहा हूं। मां का आशीर्वाद मेरे ऊपर है। मां अपने भक्तों पर सदा कृपा बनाए रखती है । मां के दरबार में जो भक्त श्रद्धा भाव से प्रसाद चढ़ा कर मन्नत मंगता है, उसकी मन्नत पूरी होती है।
सासनी निवासी निक्की सैनी ने कहा कि मैं 6 साल से लगातार मां के दरबार में सेवा करता चला रहा हूं। मां कंकाली की इतनी महिमा है कि मेरे बिगड़े हुए भी काम सब सफल हो गए।