न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रसव के बाद तबियत बिगड़ने से एक महिला की मौत हो गई। कोतवाली सदर की श्यामनगर कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय एक महिला ने दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया। उसकी प्रसव क्रिया घर पर ही हुई। दोनो बच्चियां स्वस्थ हैं।
इससे बाद महिला की तबियत बिगड़ गई तो परिजन उसे आनन-फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन रोते-बिलखते हुए उसके शव को लेकर वहां से चले गए। संवाद