न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ले में फेरी लगाने वाले दूसरे समुदाय के तीन युवक एक युवती को बहला-फुसलाकर ले गए थे। इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर किशोरी के परिजन हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंचे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज युवती और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी और परिणाम यह हुआ कि मंगलवार को युवती पुलिस के हाथ लग गई। अब पुलिस युवती को न्यायालय में पेश करेगी।
उल्लेखनीय है कि एक युवती घर के पास ही सिलाई का काम सीखने जाती थी। 29 सितंबर की दोपहर को भी वह सिलाई सीखने के लिए गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसे तलाश किया तो पता चला कि पड़ोस में ही रहने वाले दूसरे समुदाय के तीन युवक भी तभी से लापता हैं। युवती के परिजनों ने हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों से संपर्क किया और मदद मांगी।
हिंदू जागरण मंच के प्रमुख पदाधिकारी अभिषेक रंजन आर्य थाना हाथरस गेट पहुंचे और पुलिस से इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की थी। जिस के बाद पुलिस ने अपनी पूरी जान आरोपियों की गिरफ्तारी और युवती का पता लगाने में लगा दी। परिणाम स्वरूप मंगलवार को युवती थाने आ गई। अब पुलिस आगे की कार्रवाई उसके बयानों के आधार पर करेगी। संवाद