फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 14 जोनल, 50 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। जोनल, सेक्टरों के अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है। वहीं जिला परीक्षा समिति द्वारा नियुक्त पांच सचल दल परीक्षा के दौरान कड़ी नजर रखेंगे।
जिले में 24 मार्च से यूपी बोर्ड वर्ष 2022 की परीक्षा की शुरुआत होगी। परीक्षा को नकल विहीन व शुचितापूर्ण कराए जाने के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। जिले में बनाए गए 93 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 25,206 और इंटरमीडिएट के 20,174 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर आंतरिक केंद्र व्यवस्थापक के साथ एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक भी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। इनके अलावा 14 जोनल और 50 सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान केंद्रों पर नजर रखेंगे। पांच सचल दल भी बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ऋतु गोयल ने बताया कि 50 सेक्टर, 14 जोनल मजिस्ट्रेट और पांच सचल दल परीक्षा के दौरान केंद्रों पर नजर रखेंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के अलावा एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें