फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : होली मिलन समारोहों में जमकर उड़ा रंग और गुलाल

विज्ञापन
हाथरस : विश्व हिंदू परिषद के होली मिलन समारोह में शामिल कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को होली मिलन समारोह हुआ। जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष यज्ञदत्त गौतम ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला जज मृदुला कुमार की ओर से न्यायिक अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल एडीजी एफटीसी सत्येंद्र सिंह वीरभान व एसीजेएम सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे। मौके पर अधिवक्ता अजय दीक्षित की ओर से गीत संगीत का शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
होली से संबंधित गीतों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन सचिव राधा माधव शर्मा ने किया। मौके पर दिगंबर सिंह सिसोदिया, हरिओम शर्मा, विनोद शर्मा बंटी भैया, मुन्ना सिंह पुंढीर, बख्शी विनय कौशिक, पुष्पेंद्र गौतम, जेपी गौतम, राहुल पाठक, धीरज वार्ष्णेय, गोविंद वशिष्ठ, मनोज शर्मा, रॉकेंद्र सारस्वत आदि मौजूद थे। वहीं भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मोहनगंज में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक अंजुला माहौर व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य मौजूद थे। मौके पर मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा, राधा गौड़, सुचेता जॉन, शालिनी पाठक, भूरा पहलवान, बबिता वर्मा, प्रमोद कुमारी सेंगर, मनीषा गोस्वामी, अनु विमल, संतोष जोगी, राजकुमारी चौहान, पूनम सिंह, सोनिया नारंग, सरिता शुक्ला, अनीता वर्मा आदि थीं। जायंट्स रंगोली द्वारा भी बुर्ज वाला कुआं स्थित एक रेस्टोरेंट में होली मिलन समारोह हुआ। मौके पर नृत्य आदि का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सोनल अग्रवाल, रिचा अग्रवाल मौजूद थीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें