फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल

विज्ञापन
हाथरस : एंबुलेंस और बाइक की टक्कर के बाद सड़क पर पड़े घायल और क्षतिग्रस्त दोनों वाहन। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बाईपास रोड रुहेरी के निकट एंबुलेंस व बुलेट बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे परिजन घायलों को आगरा ले गए।
रविवार की सुबह बाईपास रोड पर रुहेरी के निकट एंबुलेंस व बुलेट बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार शिवम पुत्र होरीलाल निवासी जरारी कला खुर्द एटा, रोहित पुत्र पुरुषोत्तम व शिवम पुत्र भीमसेन निवासीगण वास केशो आगरा घायल हो गए। सुबह के वक्त हुए इस हादसे के दौरान हुई तेज आवाज को सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद घायलों के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए और फिर उन तीनों को अपने साथ आगरा ले गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें