न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सलेमपुर बंबा के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल से गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
रविवार की सुबह नरेंद्र सिंह पुत्र मोहर सिंह निवासी छौंक सलेमपुर अपनी पत्नी शशि के साथ दिल्ली से बाइक से गांव लौट रहा थे।
जैसे ही उनकी बाइक सलेमपुर के निकट स्थित रजबहे के पास पहुंची तो कार की टक्कर से दंपती घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उनके परिवार के लोग भी पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद दंपती को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। संवाद