हाथरस : रोडवेज बस स्टैंड पर खडे़ यात्री। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
दिवाली के त्योहार पर हर किसी को घर पहुंचने की जल्दी रही। बसों की कमी के चलते यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। उल्लेखनीय है कि निगम स्तर से दिवाली को लेकर प्रोत्साहन योजना का क्रियान्वयन किया गया है। 11 नवंबर तक बसों का अतिरिक्त संचालन किया जाएगा।
बुधवार की सुबह हाथरस डिपो द्वारा काफी बसों को दिल्ली रूट पर चलाया गया। बसों में सवार होने के लिए यात्रियों को काफी मुश्किलों से जूझना पड़ा। यात्रियों में खूब धक्का-मुक्की भी हुई। डिपो में समान के अभाव में एक दर्जन के करीब बसें खड़ी हुई हैं। इस कारण अन्य मार्गों पर बसों की कमी रही। इस दौरान डग्गेमार वाहनों ने यात्रियों से मनमाने दाम वसूलकर खूब चांदी काटी। संवाद