संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बुधवार को ईदगाह गेट पर पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी भाजुद्दीन एवं सपा के जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी में कुचलकर मारे गए किसानों एवं नौजवानों की शहादत की याद में स्मृति दिवस मनाया।
इस मौके पर मृत किसानों को एक दीया जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व विधायक व सपा जिला महासचिव ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसानों की हत्या और उत्पीड़न किया जा रहा है। इस हिटलरशाही सरकार को बदलने का समय अब आ गया है। एक बार फिर से जनता अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है।
इस मौके पर हमीद खान, भगत सिंह प्रधान, हाफिज शफीक, सब्बाल बेग, चांद क़ुरैशी , सब्बाल बेग, अवधेश बाबा, गौरव, विपिन, शहीद पहलवान, मुकीमख़लीफा, शमसू, मुकीम पहलवान, इमरान, बिलालुद्दीन, जफरुद्दीन, आसिफ़, आमिर, अवनीश सागर, मोनू जाटव, अजय बाल्मीकी, सुधीर वाल्मीकि, मुस्तफा कुरैशी, नवेस आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।