फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : स्वयंसेवकों की कदमताल ने पेश की अनुशासन की मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैनर तले वर्ष प्रतिपदा उत्सव बैनीराम बाग में धूमधाम से मनाया गया। संघ के संस्थापक परम केशवराव बलिराम हेडगेवार को सर संघचालक प्रणाम कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शहर की सड़कों पर स्वयंसेवकों की कदमताल ने अनुशासन की बेहतरीन मिसाल पेश की। मुख्य वक्ता प्रांत सह प्रचारक धर्मेंद्र ने सभी को नवसंवत्सर 2079 की बधाई दी।
उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत पावन है। आज से शक्ति पूजा का आरंभ होता है। आज ही के दिन संघ के संस्थापक केशव राव बलिराम हेडगेवारजी का जन्मदिवस है। हेडगेवार जी ने हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए संघ की स्थापना की। उनकी प्रेरणा से संघ निरंतर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया प्रयोग करने वाले भी संघ के कार्यों की सराहना कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि संघ नही होता तो देश में कई व्यवस्थाएं खराब हो जातीं। उन्होंने कहा कि संघ ने बिना किसी ऊंच-नीच, जाति-पाति और द्वेषभाव के हिंदू समाज को संगठित करने का कार्य किया है।
साथ ही समाज निर्माण का कार्य किया है। यही कारण है कि संघ के कार्यों की समूचे विश्व में चर्चा के साथ प्रशंसा हो रही है। उन्होंने कहा कि विश्व में भारत को श्रेष्ठ बनाने का लिए हमें मिलकर आगे बढ़ना है। नववर्ष की नूतन बेला पर हम अपने लक्ष्य प्राप्ति की ओर प्रयासरत रहे।
शाखा के कार्यों को बढ़ाने के साथ संघ के कार्यों को बढ़ाने का संकल्प लें। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता राजकिशोर कुलश्रेष्ठ ने की और संचालन चिरंजीलाल ने किया। नगर कार्यवाह मुकेश बंसल ने आभार जताया। भारत माता की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
जगह-जगह हुआ स्वयं सेवकों का स्वागत
पथ संचलन में कदम से कदम मिलाकर चल रहे स्वयंसेवकों में संघ के संस्कार एवं अनुशासन की झलक साफ दिखाई दे रही थी। स्वयंसेवक समानगति के साथ पंक्तिबद्ध होकर चल रहे थे। पथ संचलन को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पथ संचलन के मार्ग पर पहुंचे।
मार्ग में कई जगह नगर वासियों ने पुष्पवर्षा की। पथ संचलन बैनीराम बाग से शुरू होकर भूरापीर, चक्की बाजार, नयागंज बाजार, लोहट बाजार, रुई की मंडी, नजिहाई बाजार, बैनीगंज बाजार, रामलीला मैदान, बागला मार्ग, खातीखाना, गणेशगंज होते हुए गोशाला पहुंचकर समाप्त हुआ। संवाद
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
पथ संचलन में जिला प्रचारक धर्मेंद्र, नगर प्रचारक चंद्रशेखर, विभाग सह कार्यवाह अजय कुलश्रेष्ठ, विभाग मुख्यमार्ग प्रमुख रवि जोशी, विभाग योग प्रमुख हजारीलाल, जिला संघ चालक सुखपाल, जिला सह संघ चालक डॉ. यूएस गौड़, जिला कार्यवाह रामकिशन सिसौदिया, जिला सह कार्यवाह उमाशंकर वार्ष्णेय, जिला बौद्धिक प्रमुख महेश दुबे, जिला सह बौद्धिक प्रमुख कृष्ण गोपाल, जिला प्रचार प्रमुख मनोज अग्रवाल, जिला सह प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर के अलावा विष्णु वर्मा, सतेंद्र सिंह, दुर्गेश गुप्ता, डॉ. पीपी सिंह, भानु, लक्ष्मी कांत दीक्षित, सतीश, प्रदीप, दीपक पवार, आनंद गोयल, टिंकू राना, अमन बंसल, अनमोल अग्निहोत्री, सुनीत आर्य, सक्षम, आर्यन वार्ष्णेय, उज्ज्वल, अनंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें