फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कृषि कानूनों की वापसी के एलान पर किसानों को बांटी मिठाई

विज्ञापन
बिसावर में कृषि कानून की वापसी के एलान पर खुशी जाहिर करते रालोद नेता चौधरी बहादुर सिंह व किसान। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कृषि कानूनों की वापसी के एलान के बाद रविवार को बिसावर में रालोद नेता बहादुर सिंह ने किसानों को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कृषि कानूनों की वापसी को किसानों की एकता और संघर्ष की जीत बताया।
उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानूनों की वापसी का एलान होना किसानों की बड़ी जीत है। इनकी वापसी को लेकर चल रहे आंदोलन में लगभग 700 किसानों की मौत हो चुकी है, इनके परिजनों को सरकार को मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों की वापसी को लेकर किसानों के आंदोलन में राष्ट्रीय लोकदल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रालोद गांव, गरीब, किसान मजदूरों की पार्टी है और हमेशा उनके लिए ही संघर्ष करती है। मौके पर अशोक चौधरी, रामेश्वर सिंह, देवेंद्र सिंह, सूरजभान सिंह, ओमवीर सिंह, दीपक चौधरी, छैल बिहारी शर्मा, दीपक चौधरी, महेश कुमार, संजू, नरेश कुमार, अमित कुमार, सुभाष चौधरी, जगपाल सिंह, महेंद्र प्रताप, राकेश व्यापारी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें