गांव मांगरू में बहुजन उदय अभियान के तहत रालोद के संकल्प पत्र बांटते युवा रालोद के प्रदेश महासचिव
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
सहपऊ क्षेत्र के गांव मांगरू में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल बहुजन उदय अभियान के तहत युवा रालोद के प्रदेश महासचिव प्रवीन पौनियां ने ग्रामीणों को जयंत चौधरी के संकल्पों से अवगत कराया। इस दौरान ग्रामीणों को संकल्प पत्र भी वितरित किए गए।
प्रवीन पौनियां ने कहा कि रालोद सर्व समाज और किसान मजदूरों की पार्टी है। रालोद हमेशा सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चली है। अब रालोद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर बहुजन उदय अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत सर्व समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने सिर्फ आपस में लड़ाने, धर्म आधारित राजनीति की है, लेकिन रालोद ने हमेेशा विकास और भाईचारे की राजनीति की है। रालोद पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के आदर्शों व पद चिन्हों पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने आगामी चुनावों में लोगों से रालोद का साथ देकर जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। मौके पर ग्रामीणों ने रालोद नेता का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।