फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तीसरे दिन भी जारी रहा स्वास्थ्य संविदा कर्मियों का धरना

विज्ञापन
सीएमओ ऑफिस परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना देकर प्रदर्शन करते संविदा स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले शुक्रवार को भी संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। संविदा स्वास्थ्य कर्मी कार्य बहिष्कार कर सीएमओ दफ्तर पर धरने में शामिल हुए। स्वास्थ्य कर्मियों के इस धरना प्रदर्शन व कार्य बहिष्कार से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं।
शुक्रवार को सीएचसी, पीएचसी, जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय, डीपीएम यूनिट, एसएनसीयू, सीएचओ, जीएनएम, एएनएम एवं आशा बहनों ने धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रखा। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक सीएमओ दफ्तर पर जमकर नारेबाजी की और सात सूत्री मांगों को लेकर डटे रहे।
विज्ञापन

धरना स्थल पर दोपहर एक बजे सपा नेता रामनारायण भी पहुंचे और एनएचएम कर्मियों से ज्ञापन लिया एवं भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार आते ही सारी शर्तें को मान लिया जाएगा। जनपद महाराजगंज की एएनएम बहन खुशबू यादव जोकि आगरा की रहने वाली थीं, ट्रांसफर नीति न लागू होने के कारण मानसिक दबाव में आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

सपा नेता रामनारायण काके ने खुशबू यादव को श्रद्धांजलि दी और दुख प्रकट किया। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर स्वास्थ्य सेवाएं ठप रहीं एवं वैक्सीनेशन पर सबसे ज्यादा प्रभाव रहा। डॉ. सतीश एनएचएम अध्यक्ष, डॉ. पवन कुमार महासचिव, डॉ . संदीप त्यागी जिला उपाध्यक्ष के निर्देशन में धरना प्रदर्शन हुआ।
संविदा कर्मियों की प्रमुख मांगें
- विनियमितीकरण, समायोजन व असृजित पदों का विभाग में सृजन।
- वेतन पॉलिसी एवं वेतन विसंगति दूर करने।
- 7 वें वेतन आयोग का लाभ एवं जॉब सिक्योरिटी।
- रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण।
- आउटसोर्स नीति को समाप्त कर कर्मियों का समायोजन।
- बीमा पॉलिसी के अंतर्गत संविदा कर्मियों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने।
- आशा बहुओं को नियत मानदेय देने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें