संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
श्री वेद भगवान शिविर में बलदेव छठ के मौके पर रविवार की सुबह मंदिर श्रीराम दरबार से प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी दक्षिणमुखी हनुमान जी के दर्शन करते हुए कमला बाजार, सरक्यूलर रोड से होते हुई मेला श्रीदाऊजी महाराज परिसर स्थित श्री वेद भगवान शिविर में पहुंची।
इस मौके पर श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष ने चारों वेदों के माध्यम से मोक्ष प्राप्ति के बारे में बताया। प्रभात फेरी का संचालन करने वालों में राकेश वर्मा, राकेश जैन, पवन सारस्वत, राकेश पाठक, रमेश शर्मा, भूरा गुरु, राम बल्लभ शर्मा, भोलाराम शंकर आदि शामिल थे।
वासुदेव माहौर, पूर्व चेयरमैन डौली माहौर, ऋषि कुमार कौशिक, जयशंकर पाराशर, सतेंद्र स्वरूप शर्मा, देवस्वरूप शर्मा, आदित्य शर्मा ने सभी भक्तों का अंग वस्त्र पहनाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रसाद भी वितरित किया गया।