न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव की छात्रा को एक युवक आए-दिन परेशान कर रहा था। ट्यूशन को जाते वक्त युवक ने छात्रा से नगला भुस के निकट छेड़खानी की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार लिया।
चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा शहर में ट्यूशन पढ़ने आती थी। पिछले दिनों उसे युवक ने नगला भुस के पास रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। इसकी जानकारी छात्रा ने अपने परिजनों को दी।
परिवार के लोग आरोपी युवक के घर शिकायत लेकर पहुंचे तो परिजनों ने उन्हें ही सुना डाली। छात्रा को लेकर परिवार के लोग पुलिस के पास पहुंचे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और फिर उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद