फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पुलिस-प्रशासन भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहा : कुशवाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बसपा के जिलाध्यक्ष महेशबाबू कुशवाहा ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पर बसपा प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव प्रचार के दौरान झूठे मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाया है। उल्लेखनीय है कि हाल में ही बसपा के हाथरस विधानसभा सीट के प्रत्याशी संजीव कुमार काका और सादाबाद सीट के प्रत्याशी डॉ. अविन शर्मा के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

इसे लेकर बसपा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि प्रशासन भाजपा की सरकार के दबाव में झूठे मुकदमे दर्ज कर रहा है। यह एक तरह से लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी दर्जनों वाहनों के साथ प्रचार कर रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। जिले में प्रशासन और पुलिस भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें