फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : भूमि दान देने पर पंचायत भवन पर लिखेगा दानदाता का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की आठ ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन के निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। अब शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि जो भी ग्रामीण अपनी भूमि को पंचायत भवन के निर्माण के लिए दान देगा, उसका नाम पंचायत भवन पर अंकित किया जाए। आदेश आने के बाद जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) ने इन ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर दानदाताओं की तलाश करने के निर्देश दिए हैं।
शासन स्तर ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन की भूमि की उपलब्धता न होने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। शासन के निर्देश हैं कि जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन की भूमि की उपलब्धता नहीं हैं, उनमें पंचायत भवन के लिए भूमि दान में ली जाए। जो भी दानदाता भूमि दें, उनके नाम को पंचायत भवन पर अंकित कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस निर्देश के बाद जिला पंचायतराज अधिकारी जीडी जैन ने जिले की ऐसी आठ ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि अपनी ग्राम पंचायतों में भूमि दान करने वालों से संपर्क करें। पंचायत भवन का निर्माण हर हाल में किया जाना है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें