फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अब विधान परिषद चुनाव की तैयारी में जुटे राजनीतिक दल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के साथ विधान परिषद चुनाव के लिए भी जिले में तैयारी शुरू हो गई हैं। कई ऐसे नेता, जोकि प्रमुख दलों से टिकट के दावेदार रहे हैं और उनको टिकट नहीं मिला है, वह इस चुनाव के लिए तैयारी कर रहे हैं। हालांकि अभी इन नेताओं ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
स्थानीय निकाय के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन होगा। यह नामांकन 11 फरवरी तक चलेंगे। इसके बाद 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 16 फरवरी को नाम वापसी होगी। मतदान तीन मार्च को होगा और मतगणना 12 मार्च को होगी। इस चुनाव में हाथरस और अलीगढ़ के कुल 3,533 मतदाता वोट डालेंगे। इस चुनाव के लिए भी तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि पिछले 10 साल से यह सीट हाथरस के राजनेताओं के पास ही है। इस समय सपा जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह एमएलसी हैं। उसके पहले चुनाव में मुकुल उपाध्याय इस सीट पर काबिज थे। प्रमुख राजनीतिक दल इसकी तैयारी में जुटे हैं। पूर्व एमएलसी सुनील सिंह जहां चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं सपा जिलाध्यक्ष ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। सपा जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह यादव का कहना है कि अभी नामांकन में समय है और वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस पर अभी विचार करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य का कहना है कि इस सिलसिले में पार्टी जो भी निर्देश देगी, उसी हिसाब से काम किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें