फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हाथरस डिपो में चुनाव के बाद आएंगी नई ईटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस डिपो के बेड़े में नई इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन (ईटीएम) चुनाव के बाद आ सकती हैं। नई ईटीएम में डेबिट क्रेडिट कार्ड की मदद से भुगतान करने की सुविधा होगी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि आए दिन खुले पैसे को लेकर बसों में विवाद होता है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। इन बसों के हिसाब से डिपो में तीन साल पहले आई ईटीएम अब धोखा देने लग गई हैं। अन्य डिपो में तो हाथ से टिकट कटना भी शुरू हो गई हैं। नई कंपनी के लिए मुख्यालय स्तर पर टेंडर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि नई ईटीएम आने से यात्री बस में सवार होने पर डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर सकेंगे। यात्रियों को साथ में पैसे रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अप्रैल में ईटीएम डिपो को मिल जाएंगी। इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत गाजियाबाद में हो चुकी है। नई ईटीएम के संचालन का परिचालकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें