फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरसः 77 में 30 बसें गईं चुनाव ड्यूटी में, यात्री परेशान

विज्ञापन
हाथरसः बाईपास पर बस को रुकवाने का प्रयास करते यात्री। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस डिपो की 77 में 30 बसों की ड्यूटी चुनाव में लगी है। बसों की संख्या कम होने से लोकल से लेकर लंबे रूटों तक यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को पूरे दिन लोग बसों की किल्लत से जूझते रहे। बस के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना। जो बसें आ भी रही थी वे पहले से ही काफी भरी हुई थीं जिसके कारण लोगों को उसमें चढ़ने के लिए मारामारी करनी पड़ी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में 77 बसें हैं। जिसमें तीस बसें चुनाव में चली गई है। वर्तमान में लोकल से लेकर हरिद्वार, देहरादून, बल्लभगढ़ आदि रूटों पर बसों की कमी के चलते संचालन प्रभावित है। इस कारण यात्रियों को गंतव्य तक सफर करने में खासी दिक्कतें हो रही है। सुबह व शाम में यात्रियों को बसों के लिए काफी काफी देर इंतजार करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें