फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मां को मौत के घाट उतारने वाले मयंक को अब पछतावा

विज्ञापन
वृद्ध मां की हत्या का आरोपी। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव अगराना जरारा में सोमवार की रात को शराब के लिए पैस न देने पर मां की हत्या करने के आरोपी 38 वर्षीय मयंक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। नशा उतरने के बाद मयंक को अपनी हरकत पर पछतावा हो रहा है। मयंक की इस हरकत ने एक बार फिर यह बात साबित कर दी है कि शराब अपराध की जड़ है।
मयंक तीन भाई हैं। हरियाणा में वह अपने दो अन्य भाइयों के साथ काम करता था। दो माह से घर पर आकर रह रहा था। हरियाणा में भी शराब पीने को लेकर उसका भाइयों से झगड़ा हो गया। इसके बाद वह गांव में आ गया। गांव में आकर भी वह लगातार शराब पीता रहा। जब पैसे खत्म होने लगे तो वह दरिंदगी पर उतर आया। पहले तो मां उसे पैसे दे देती थी, लेकिन उसके बाद वह मां से पैसे छीनकर ले जाने लगा। पैसे खत्म होने के बाद मां ने लाचारी जताई तो वह मां के साथ दरिंदगी करने पर उतर आया। हत्या करने से कुछ दिन पूर्व उसने अपनी मां को पीटा भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों का कहना है कि शराब पीने के बाद मयंक हैवानियत की हदें पार करने लगता था। सोमवार को वह पहले से ही शराब पीये हुए था। और ज्यादा पीना चाहता था। घर जाकर मां से उसने पैसे मांगे। मां ने नसीहत देते हुए उसे डांट लगा दी। फिर क्या था, मयंक ने बुजुर्ग मां पर ईंट से प्रहार करने शुरू कर दिए। मां लहूलुहान होकर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। जेल जाने के पहले मयंक रोते हुए बार-बार कह रहा था कि यह उसने क्या कर दिया। नशे ने मुझे राक्षस बना दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें