फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : संगठन को बूथ स्तर तक बनाएं मजबूत

विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल की समीक्षा बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय महासचिव बाबा हरदेव सिंह व उपस्थित कार - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल की बैठक अलीगढ़ रोड पर गांव रुहेरी के निकट एक ट्रैक्टर एजेंसी पर हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बाबा हरदेव सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे। राष्ट्रीय महासचिव ने संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की और पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर दिया।
बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई। साथ ही इस बार पर पूरा जोर रहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी का संगठन बूथ स्तर पर मजबूत किया जाए। इसके लिए स्थानीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए और उनकी राय भी ली गई। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केशव चौधरी ने की और संचालन जिला मुख्य महासचिव सूरजपाल सिंह नेताजी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा के अलावा प्रदेश महासचिव प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी, पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, जिला पंचायत सदस्य सूआ पहलवान, गिरेंद्र चौधरी, बहादुर सिंह, ईशान चौधरी, महेंद्र सिंह धनगर, यादुवेंद्र बघेल, धर्मवीर सिंह चौहन आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें