संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज में स्पोर्ट्स मीट के तहत जूनियर स्तर की फुटबॉल, टेबल टेनिस, कैरम, लूडो एवं क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने किया। फुटबॉल में प्राथमिक स्तर पर खुशी की कप्तानी वाली बी टीम ने एक टीम को 1-0 से हरा दिया। वहीं, जूनियर स्तर पर परी की टीम बी ने टीम ए पर 1-0 से विजय प्राप्त की।
फुटबॉल मैच में प्राथमिक स्तर पर छात्रों में युग गुप्ता की टीम ए ने टीम बी को 3-0 से हरा दिया। जूनियर स्तर पर सुमित के नेतृत्व में बी टीम ने ए टीम को 1-0 से हराया। मैच के रेफरी खेल कोच विशाल वर्मा एवं उद्धव रहे एवं स्कोरिंग प्रथम ने की।
प्राथमिक स्तर पर आयोजित क्रिकेट मैच में टीम बी के कप्तान युग गुप्ता ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। टीम ए ने 8 ओवर में एक विकेट पर 40 रन बनाए। जिसमें शिवम ने 20 और नितेश का 12 रन का योगदान रहा। युग ने एक विकेट लिया।
जवाब में युग गुप्ता की टीम ने 6.3 ओवर में 5 विकेट पर 50 रन बनाकर मैच जीत लिया। बी टीम के कृष्णा पचौरी ने 14 रन का योगदान दिया। बी टीम के मयंक ने तीन विकेट लिए। मैच की अंपायरिंग राजेंद्र प्रसाद एवं अजय चौधरी ने की। स्कोरिंग विशाल वर्मा और उमंग ने की।
कैरम प्रतियोगिता में तन्मय, देव, दिव्यांशी, गोविंद, ध्रुव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लूडो में अनिरुद्ध, रोहित, तनिष्का, राधिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस में विवेक, विनायक, शैलविंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस में स्कोरिंग निखिल गुप्ता ने की एवं रेफरी के रूप में समर्थ गुप्ता रहे।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में मनीष कुमार, पूनम सिंह, शेफाली वार्ष्णेय, आई के राना, रवेंद्र कुमार शर्मा, पुनीत गुप्ता, डिप्टी डायरेक्टर कुमुद कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्या पूनम वार्ष्णेय आदि का योगदान रहा।