फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पेड़ से लटका मिला होमगार्ड का शव, खुदकुशी की आशंका

विज्ञापन
हाथरस : गांव टीकैत में होमगार्ड द्वारा खुदकुशी किए जाने के बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल और चौकी इंचा? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव टीकैत में मंगलवार की सुबह एक होमगार्ड ने आत्महत्या कर ली। होमगार्ड का शव रजबहे के पास एक पेड़ से लटका हुआ मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाल डीके सिसौदिया और चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंच गए। शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
सीओ ब्रह्म सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गांव टीकैत नौगांव सादाबाद निवासी करीब 38 वर्षीय युवक राकेश कुमार पुत्र सौदान सिंह (जो होमगार्ड की नौकरी करता था) द्वारा फांसी लगाकर आत्म हत्या की गई। उसका शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। मौके पर प्रभारी निरीक्षक सादाबाद द्वारा मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि परिजनों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ है कि मृतक और उसकी पत्नी मे किसी बात को लेकर करीब एक माह से झगड़ा चल रहा था और पत्नी घर नहीं आ रही थी, जिससे क्षुब्ध होकर होमगार्ड द्वारा आत्महत्या की गई है। पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें