फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विभिन्न पुरस्कारों के लिए ग्राम पंचायत कर सकेंगी आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन ने पंचायत पुरस्कार वर्ष 2022 के अंतर्गत दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार, नाना जी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार एवं बाल मैत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार के ग्राम पंचायतों से आवदेन कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
शासन ने निर्देश देते हुए कहा है कि पंचायत पुरस्कार वर्ष 2022 के लिए ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों एवं जिला पंचायतों के वर्ष 2020-21 के उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर ऑनलाइन नामांकन करने के लिए सामान्य एवं सामान्य विषयगत श्रेणी की प्रश्नावलियां भारत सरकार के वेब पोर्टल उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर इन पुरस्कार योजनाओं के लिए ऑनलाइन नामांकन किया जा सकेगा। इस क्रम में पंचायतराज विभाग की ओर से सभी पंचायत सचिवों व ग्राम प्रधानों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आवेदन के बाद सभी आवेदन करने वाली ग्राम पंचायतों का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें