फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रसमई में बुखार से युवती की मौत, बिसावर में भी बढ़ा प्रकोप

विज्ञापन
हाथरस : बुखार के प्रकोप के मद्देनजर कस्बा सहपऊ में मच्छर एवं उनके लार्वा को मारने की दवा का छिड़का - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र में बुखार और डेंगू ने कहर बरपा रखा है। गांव-गांव यह महामारी की तरफ फैल रहा है। गांव रसमई में महीपाल सिंह की बेटी कल्पना सिंह की रविवार को बुखार से मौत हो गई। उसे पिछले करीब एक हफ्ते से बुखार आ रहा था। इस गांव में अन्य कई मरीज भी डेंगू की चपेट में आ चुके हैं।
इधर, कस्बा बिसावर और उसके आसपास के मजरों में भी काफी संख्या में लोग बुखार की चपेट में आ चुके हैं। घर-घर चारपाई बिछी हुई हैं। सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में रोजाना सैकड़ों की संख्या में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। रोजाना हजारों रुपये खर्च करने के बाद भी राहत नहीं मिल पा रही है। झोलाछापों के क्लीनिक मरीजों से भरे पड़े हैं। काफी मरीज अपना उपचार आगरा और मथुरा के निजी अस्पतालों में करा रहे हैं। बिसावर में गौरव (7 वर्ष), उदय सिंह (27 वर्ष), अनु (6 वर्ष), मनीष (16 वर्ष) बुखार से पीड़ित हैं। अन्य काफी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगला बनारसी में स्वास्थ्य टीम ने लगाया शिविर
सादाबाद। गांव नगला बनारसी में रविवार को स्वास्थ्य महकमे की टीम ने स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में 70 लोगों का उपचार किया गया। स्वास्थ्य टीम में शामिल चिकित्सकों ने ग्रामीणों को उचित खान पान की सलाह दी और अपने आसपास के वातावरण को साफ स्वच्छ रखने, मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी, मच्छर मारक दवाओं का प्रयोग करने के लिए कहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें