न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
गांव मई निवासी शायरा बानो पत्नी स्व नैना ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजा है। पत्र में उसने कहा है कि 23 जुलाई को सुबह करीब साढ़े आठ बजे नौपुरा के चार लोग उसके पति को अपने साथ किसी काम से कहकर बुलाकर ले गए थे, उस समय वह घर पर नहीं थी।
जब उसके पति वापस नहीं लौटे तो उसने काफी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिले। 26 जुलाई को सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली कि गांव नौपुरा के पास खेत में उसके पति का शव पड़ा हुआ है, जो कि सड़ी-गली अवस्था में था।
परिवारीजनों व गांव के लोगों ने शव की पहचान की और पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। तहरीर देने के बाद भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उसे शक है कि उसके पति की हत्या इन चारों लोगों द्वारा की गई है। संवाद