संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
सिकंदराराऊ क्षेत्र में 75वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में अनेक सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर में कांग्रेसियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। गांव अगसौली से प्राचीन तिरंगा यात्रा को भाजपा नेता विपिन वार्ष्णेय, सुरेंद्र पुंढ़ीर ने तिरंगा दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर जगह-जगह पौधरोपण किया गया।
विधायक वीरेंद्र राना ने अपने पुरदिलनगर रोड स्थित पार्टी कार्यालय एवं आवास पर तिरंगा फहराया। मौके पर पंकज गुप्ता जिला भाजपा कोषाध्यक्ष, देवकांत कैशिक एडवोकेट, सभासद अभिषेक वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता, कुराबिया, अब्दुल कय्यूम, नेम सिंह, शिवप्रताप सिसौदिया, कुंवर नितन पुंढीर, लोकेश जादौन, मीरा माहेश्वरी, भानुप्रताप, शशिबाला वार्ष्णेय, मीरा माहेश्वरी, राधा गुप्ता, सुशीला चौहान, लल्ला बाबू, हर्ष सिसौदिया, सूरज वार्ष्णेय, प्रिंस ठाकुर, हर्षित वार्ष्णेय, रानू चौहान, कमल नयन, धर्मेंद्र चौहान, तरुण सिसौदिया, इंजी राना, डॉ. तरुण प्रताप सिंह राना आदि थे।
इधर, तहसील स्थित न्यायालय परिसर में जेएम अमित सिंह ने ध्वजारोहण के बाद पौधरोपण किया। मौके पर अरुण प्रताप, नितिन प्रताप, सलीम कुरैशी, वीरेंद्र चौहान, राहुल, रनवीर सिंह, कुलदीप, सचिन कुमार, शिलिक कुरैशी थे।
बार रूम में कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
स्वतंत्रता दिवस पर बार रूम में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें कवियों ने देश भक्ति से ओतप्रोत कविताएं सुनाईं। मौके पर बार अध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, युवराज सिंह चौहान, ओमप्रकाश गौतम, नरेंद्र शर्मा, कवि एवं एडवोकेट देवेंद्र दीक्षित शूल, देवकांत कौशिक, गौरीकर गुप्ता, नरेश प्रताप सिंह, रनवीर सिंह, बनी सिंह बघेल, राजेश बघेज, नीरज यादव, तहसीलदार आदि थे।
इधर, कासगंज रोड स्थित अगसौली से पुरानी तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा को तिरंगा दिखा कर भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह पुंढ़ीर एवं विपिन वार्ष्णेय ने रवाना किया। मौके पर संतोष पुंढ़ीर, ललित पुंढ़ीर, सुरजीत शुभम, अमित सिसौदिया, अभयराज सिंह, दीनदयाल चौहान, विजय प्रताप सिंह, राजा ठाकुर, राजीव पुंढ़ीर, चेतन शर्मा, प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया, विवेक शील राघव आदि थे।
कचौरा के महाराज सिंह कमल सिंह इंटर कॉलेज में पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया। मौके पर प्रधानाचार्य संजय गौतम, बसंत चौहान, नितिन चौहान, ओम चौहान, शेखर पुंढीर, शैलू यादव आदि। पिलगवां के बालाजी कॉलेज ऑफ एजूकेशन में विधायक वीरेंद्र राना ने ध्वजारोहण किया।
मौके पर जयपाल सिंह चौहान, सुशीला चौहान, अभिषेक चौहान, पंकज गुप्ता, मीरा माहेश्वरी, राधा गुप्ता, मीना माहेश्वरी, सत्येंद्र सिंह राघव, बाला वार्ष्णेय, देवेंद्र राघव, योगेश परमार, सत्यभान सिंह, लड्डू सिंह, सिंह, धर्मेंद्र चौहान, रामनिवास चौहान, विशाल राज चौहान, कृष्णकांत कौशिक, डॉ. तरुण राना, नितिन पुंढीर, लोकेश जादौन, कमलनयन वार्ष्णेय, सूरज वार्ष्णेय, हर्षवर्धन सिंह राना, शिवप्रताप सिसोदिया आदि।
अगसौली चौराहे पर तिरंगा यात्रा को रवाना करते विपिन वार्ष्णेय, सुरेन्द्र सिंह पुण्ढीर।- फोटो : SIKANDHRA RAHU