फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरसः मोतीगढ़ी में पैमाइश के दौरान लेखपाल से गाली गलौज, अभद्रता

विज्ञापन
मोतीगढ़ी में क्षेत्रीय लेखपाल से अभद्रता होने पर कोतवाली पर एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे लेखपाल। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद कोतवाली पर सोमवार कई लेखपाल एकत्रित होकर पहुंचे, वहां उन्होंने अपराध निरीक्षक से अपने कुरसंडा क्षेत्र के लेखपाल साथी के साथ गांव मोतीगढ़ी में पैमाइश के दौरान की गई अभद्रता की शिकायत की और इस मामले में एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कुरसंडा क्षेत्र के लेखपाल ऋषि कुमार ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 14 अगस्त को गांव निवासी दो लोगों द्वारा की गई शिकायत का निस्तारण करने के लिए गांव मोतीगढ़ी गया हुआ था और वहां शिकायत का निस्तारण करने के लिए पैमाइश कर रहा था तो इसी दौरान वहां गांव का एक व्यक्ति वहां आ गया और सरकारी पैमाइश नहीं होने दी और जमीन को जोतकर अपने चक में मिला लिया। लेखपाल का आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए गाली गलौज कर अभद्रता की और मारपीट करने पर उतारू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें