फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हाईटेंशन तार की चिंगारी से लगी आग, तीन बीघा फसल राख

विज्ञापन
हाथरस : गांव पिंछौती में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से जलकर राख हुई फसल को दिखाते किसान। संवाद - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पिछौंती में हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। इससे तीन सगे भाइयों की चार बीघा खेत में खड़ी गेहूं की तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। लोगों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव नगला डंडा निवासी भूदेव सिंह के पुत्र कालीचरण व प्रताप ताराचंद की गांव के निकट रजबहे के पास चार बीघा खेत में पकी हुई गेहूं की फसल खड़ी हुई थी। जाऊ के लिए जा रही विद्युत लाइन में स्पार्किंग होने के दौरान विद्युत तार से निकली चिंगारी से फसल में आग लग गई। आग लगने के दौरान आसपास के खेतों में गेहूं की फसल की कटाई कर रहे किसानों में भगदड़ मच गई। जैसे तैसे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब तक तीन बीघा खेत की फसल जलकर राख हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें