हाथरस : शहर में चेकिंग करती बिजली विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिजली विभाग की टीमों ने मंगलवार को भी छापेमारी की। टीम ने करीब 50 लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी। बकायेदारों से बकाया की वसूली भी की। टीम को देखकर बकायेदारों व बिजली चोरी करने वालों में खलबली मची रही।
उल्लेखनीय है कि बिजली महकमे का जिले में चार से 500 करोड़ रुपये का बकाया है। साथ ही बिजली चोरी का ग्राफ भी दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। शहर में 34 व देहात में 60 प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है। इसको ध्यान में रखते हुए निगम के अफसरों ने राजस्व हासिल करने व बिजली चोरी को सिंगल डिजिट में लाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत शहर और ग्रामीण अंचल बिजली टीमों ने अभियान चलाया। इस दौरान चार दर्जन से अधिक लोगों बिजली चोरी पकड़ी। लाखों रुपये का जुर्माना वसूला। संवाद