फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जंगली सूअर, आवारा गोवंश से परेशान किसानों ने तहसील में की नारेबाजी

विज्ञापन
आवारा गोवंश व जंगली सूअरों के आतंक से परेशान गांव मिढावली के किसान तहसील परिसर में नारेबाजी करते - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

फसलों की बुआई होते ही एक बार फिर से सादाबाद क्षेत्र में आवारा गोवंश और जंगली सुअरों से किसान परेशान होने लगे हैं। यह जानवर खेतों में घुसकर फसल को खराब कर रहे हैं। इसी समस्या को लेकर शनिवार को गांव मिढ़ावली के काफी किसान सादाबाद तहसील पर पहुंचे, इन किसानों ने नारेबाजी प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की और एसडीएम को शिकायती पत्र भी सौंपा।
किसान पूर्व प्रधान गिर्राज सिंह, ओमप्रकाश, जल सिंह, सत्यप्रकाश, हंवीर, राजेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, ललित कुमार, तुलसीदास, गोपाल सिंह, रामप्रकाश सिंह, बलवीर सिंह आदि ने शिकायती पत्र में बताया कि उनकी आलू, सरसों की फसल को जंगली सूअर, आवारा गोवंश खेतों में घुसकर बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे किसानों को न सिर्फ आर्थिक नुकसान हो रहा है, बल्कि मानसिक रूप से भी किसान परेशान हो रहे हैं। काफी किसानों ने कर्जा लेकर फसल की है, लेकिन यह जानवर फसल को बर्बाद कर रहे हैं। भगाने पर यह जानवर हमलावर भी हो रहे हैं। ग्रामीणों ने इन जानवरों के आतंक से मुक्ति दिलाए जाने की मांग की। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें