फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : भाजपा का प्रत्येक पदाधिकारी 100 नए सदस्य बनाए

विज्ञापन
हाथरस : भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष गौरव आर्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा के जिला कार्यालय पर नगर कमेटी की कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी देवेंद्र सिंह थे, जबकि मुख्य वक्ता गौरव आर्य थे। अध्यक्षता भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने की।
बैठक में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। इसमें मतदाता पुनरीक्षण अभियान के संयोजक हरीश सेंगर व नगर सदस्यता अभियान के संयोजक भूपेंद्र कौशिक ने सभी शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, भाजपा पदाधिकारियों, मोर्चों के अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के संयोजक और सह संयोजकों को सदस्यता अभियान की किट का वितरण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा वर्तमान में हाथरस नगर में कुछ बूथों की संख्या बढ़ा दी गई है। उन्होंने नये बूथ अध्यक्ष व समितियों के गठन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि सदस्यता अभियान का आगाज हो चुका है। प्रत्येक पदाधिकारी को पार्टी निर्देशानुसार 100 नये सदस्यों को पार्टी से जोड़ना है। इसके पश्चात बाद सक्रिय सदस्यता का अभियान चलेगा। संचालन महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय ने किया। इस मौके पर अखिलेश गुप्ता, सोनू भारती, अमन पाराशर, जितेंद्र भारती, सचिन गौड़, दिनेश माहौर, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनिया नारंग, ज्योति खुराना, अर्जुन वाल्मीकि, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता कप्तान, रमन माहौर, मुकेश सोनी ,अशोक गोला, अमित भौतिका, रमेश राजपूत, माधव सिंह, विशाल ठाकुर, अमित ठाकुर, पूनम शर्मा, निर्मल सिंह सुरेश चौधरी, नारायण लाल, राजकुमारी चौहान, राजेंद्र चौहान, उषा देवी, लीलावती पुंढीर, डांबेस चक, दिलीप चौधरी, जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान, प्रदीप कुमार सिंह, करण वार्ष्णेय, मुवीन खान, संध्या आर्य, वासुदेव माहौर, गोपाल सिंह, दिनेश शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें