फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले में किला रेलवे स्टेशन तक पहुंचे खाद की रैक

विज्ञापन
हाथरस : प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही से मिलते उप्र कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ऋषि जैसवा - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

उप्र कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य ऋषि जैसवाल ने आगरा स्थित सर्किट हाउस में बुधवार को केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के साथ कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान जिले के किसानों के हित में हाथरस के किला गेट रेलवे स्टेशन पर सीधे खाद की रैक पहुंचाना सुनिश्चित करने की मांग की है, जिससे समय पर किसानों को खाद की आपूर्ति हो सके। कृषि मंत्री ने उन्हें इसके लिए आश्वस्त किया।
आयोग के सदस्य ने कृषि मंत्री को बताया कि जिले के किसान खाद के लिए परेशान हैं। लिहाजा उन्हें समय से खाद की आपूर्ति की जाए। उन्होंने कहा कि पर्याप्त खाद होने के बाद भी कुछ लोग खाद की जमाखोरी कर कालाबाजारी कर रहे हैं और सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं, ऐसे लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्य ने बताया कि कृषि मंत्री ने बताया है कि कोरोना की वजह से खाद की आपूर्ति में विलंब जरूर हुआ है, लेकिन मुख्यमंत्री की सक्रियता से कृषि मंत्रालय द्वारा लगातार केंद्र से संपक स्थापित कर किसानों की मांग के अनुरूप खाद की आपूर्ति की जा रही है। कहीं भी खाद की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि नवंबर माह में स्थिति और अधिक बेहतर होगी और किसानों को भरपूर खाद मिलेगी। कृषि मंत्री ने आयोग के सदस्य को आश्वस्त किया कि प्रदेश में खाद की कालाबाजारी करने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जल्द ही ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें